Farmer Id Registration 2025: देश भर के सभी किसानों के लिए अब फार्मर आईडी रजिस्ट्रेशन करना जरूरी कर दिया है क्योंकि फार्मर रजिस्ट्री से किसानों को सरकार द्वारा कई सारे लाभ दिए जा रहे है। इससे किसानों की व्यक्तिगत, उनकी फसल, उनकी कृषि भूमि आदि से संबंधित सारी जानकारी डिजिटली स्टोर की जा सकेगी। जिससे सरकार द्वारा किसानों को विभिन्न योजनाओं का लाभ आसानी से दिया जा सकेगा।

किसानों को Farmer Id Registration से कृषि योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में आसानी होगी। अगर अपने अभी तक फार्मर आईडी रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है तो आगे इस लेख में हम आपको फार्मर आईडी रजिस्ट्रेशन कैसे करें और इसके लिए किन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी, इसकी पूरी जानकारी देंगे। यह सभी जानकारी प्राप्त करने के लिए आपको यह लेख पूरा अंत तक पढ़ना होगा।
Farmer ID क्या है?
भारत सरकार ने देश के किसानों के लिए फार्मर आईडी रजिस्ट्रेशन को अनिवार्य कर दिया है। फार्मर आईडी एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है जिसमें 12 अंको की विशेष पहचान संख्या होती है। इससे किसान की व्यक्तिगत, कृषि संबंधी व अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां डिजिटल रूप में स्टोर हो जाती है। सरकार के पास किसानों की जानकारी होने से किसानों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से दे सकती है। फार्मर आईडी का उपयोग पहचान पत्र के रूप में भी किया जा सकता है।
फार्मर आईडी रजिस्ट्रेशन का उद्देश्य क्या है?
भारत सरकार ने किसानों की पहचान के लिए फॉर्मर आईडी रजिस्ट्रेशन को शुरू किया है। जिसका उद्देश्य किसानों की जानकारी डिजिटल रूप में प्राप्त कर उन तक विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इसमें 12 अंकों की एक यूनिक पहचान संख्या होती है जिसके जरिए किसान किसी भी सरकारी योजना के लिए अपनी पहचान प्रमाणित कर योजना का लाभ ले सकते हैं।
Farmer ID Registration के लाभ क्या हैं?
- फार्मर आईडी रजिस्ट्रेशन करके कृषि संबंधित सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से लिया जा सकता है।
- फॉर्मर आईडी से किसान अपनी पहचान को आसानी से प्रमाणित कर सकते हैं।
- इस आईडी से विभिन्न योजनाओं के तहत किसानों के लिए आवेदन की प्रक्रिया आसान हो जाती है।
पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त कब आएगी? यहाँ देखें पूरी जानकारी
किसान आईडी बनाने के लिए पात्रता क्या है
- किसान आईडी बनवाने के लिए आवेदक किसान भारत का मूल निवासी होना चाहिए।
- आवेदक किसान की उम्र 18 वर्ष से ज्यादा होनी चाहिए।
- किसान भारत सरकार की पीएम किसान योजना का लाभ लेने के योग्य होना चाहिए।
फार्मर आईडी के लिए जरूरी दस्तावेज
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- कृषि भूमि संबधित दस्तावेज
महिलाओं के लिए सुनहरा मौका, फ्री सिलाई मशीन के लिए आवेदन भरना शुरू !
Farmer ID Registration कैसे करें?
फार्मर आईडी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको नीचे दिए गए प्रोसेस को फॉलो करना होगा –
- Farmer ID Registration के लिए सबसे पहले आप अपने राज्य के फार्मर रजिस्ट्री पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब इसके होम पेज पर आपको Create New User Account का विकल्प दिखाई देगा उस पर क्लिक करें।
- अब इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, यहां पर अपना आधार कार्ड नंबर दर्ज करके सबमिट करें।
- अगले चरण में अब आपके आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, जिसे दिए गए स्थान पर दर्ज करके सत्यापित करना होगा।
- अब आपको एक पासवर्ड बनाना होगा जिसके लिए Create My Account विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको लॉगिन आईडी मिल जाएगी, अब होम पेज में जाकर Login As Farmer विकल्प पर क्लिक करे।
- इसके बाद आपको रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करके सबमिट करना है जिसके बाद आप लॉगिन हो जायेंगे।
- इतना करने के बाद “Register As Farmer” विकल्प पर क्लिक करके आगे बढ़ना होगा।
- फिर आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म ओपन हो जाएगा, इसमें मांगी गई जरूरी जानकारी दर्ज करके Proceed पर क्लिक करना होगा।
- अब एक पॉप अप पेज खुलकर आएगा इसमें दिए गए “Proceed To E Sign” विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- फिर अगले पेज में “Aadhar Based OTP Verification” के विकल्प पर क्लिक करके ओटीपी सत्यापन करना होगा।
- इसके बाद फार्मर आईडी रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी और आपको एक रसीद मिलेगी जिसे आप डाउनलोड करके प्रिंट करवा सकते हैं।
Note: अगर आप ऑनलाइन माध्यम से फार्मर आईडी रजिस्ट्रेशन करने में असमर्थ है तो आप जन सेवा केंद्र में जाकर भी इसकी प्रक्रिया पूरी करवा सकते है। वहां आपको जरुरी दस्तावेज लेकर जाना है और आपको कुछ डिटेल्स देने होंगे।